सागर नगर: चलती ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने के मामले में सागर GRP ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सागर की जीआरपी ने चलती ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। 20 अप्रैल को फरियादिया भोपाल से दमोह जाने वाली ट्रेन नंबर 22161 राज्यरानी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे का टिकट लेकर इंजन के पास लगे दिव्यांग कोच में यात्रा कर रही महिला से दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी।