टिहरी: टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ दौड़ लगाई, परेड का किया निरीक्षण
टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया और विभिन्न पुलिस सुविधाओं का सर्वे किया। देहरादून में राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण परेड में भाग लेने वाले जवानों की सराहना भी की।