#बालाघाट
वनग्रामों के विस्थापन की कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय समिति गठित
समिति की बैठक में विस्थापन के संबंध में की गई चर्चा
कलेक्टर मृणाल मीना ने दक्षिण सामान्य वनमंडल, बालाघाट के अंतर्गत तहसील बालाघाट एवं परसवाड़ा क्षेत्र में स्थित वनग्राम कुर्थीटोला, खापा, तल्लाबोडी, पोलबत्तुर एवं कोकमा के विस्थापन की कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।
इन वन ग्रामों के विस्थापन की कार्यवाही के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कलेक्टर बालाघाट होंगे, जबकि वनमंडलाधिकारी, दक्षिण (सामान्य) को समिति का सचिव बनाया गया है। समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, समाजिक कल्याण अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, जिला शिक्षा अधिकारी, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के जिला अभियंता तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति संबंधित वनग्रामों के प्रस्तावित विस्थापन के संबंध में आवश्यक सुझाव, अनुशंसाएं एवं कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
20 जुलाई को समिति की बैठक में वनग्रामों की स्थापना के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वनग्राम कुर्थीटोला, खापा, पोलबत्तुर एवं कोकमा बालाघाट तहसील के अंतर्गत आते है। जबकि वनग्राम तल्लाबोडी परसवाडा तहसील के अंतर्गत आता है। वनग्राम के विस्थापन के लिए परिवार की प्रति ईकाई को 15 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। परिवार में पति-पत्नी एवं उनके बच्चे को एक ईकाई माना जाएगा। 18 वर्ष से अधिक की आयु के युवक युवती को पृथक ईकाई माना जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांग एवं विधवा को भी पृथक ईकाई माना जाएगा।
बैठक में समिति के सचिव दक्षिण सामान्य वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी श्री नित्यानंदम एल, समिति के सदस्य, जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, उपसंचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय, सामाजिक कल्याण अधिकारी सुश्री नुपूर झा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बीएस अडमें, विद्युत मण्डल के सहायक यंत्री श्री रवि कुमरे, वन विभाग की एसडीओ विनिता ब्रम्हे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpforest #WelfareTribal
22 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026