कोटा में नशे में धुत ASI की सड़क पर दबंगई! युवती से गाली-गलौज, वीडियो वायरल
कोटा। शहर में एक पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में बीच सड़क पर युवती से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे झालावाड़ रोड स्थित कोटा हार्ट हॉस्पिटल के आसपास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए भद्दी गालियां दीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर धमकाते हुए अपना नाम ASI हरि सिंह हाड़ा बताया।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ASI हरि सिंह हाड़ा पुलिस लाइन में तैनात बताए जा रहे हैं और उनकी ड्यूटी 112 में लगी हुई थी।
सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने लिया संज्ञान
मामले में सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि संबंधित ASI का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ASI को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिसकर्मी के इस कथित व्यवहार ने वर्दी की गरिमा और आम नागरिकों के साथ पुलिस के आचरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब मामले में मेडिकल रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाड़ा
#Kota #KotaNews #KotaPolice #RajasthanNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Oct 17, 2026