123 किलो डोडा चूरा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त
- कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोटा। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि शनिवार को थाना मोडक क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी पथरान जिला पटियाला पंजाब, गुरुप्रीत सिंह पुत्र वजिन्द्र सिंह और अविनाश पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है।
थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा मय जाप्ता नाकाबंदी कर रहे थे, तभी निमथूर-गरोठ (मध्यप्रदेश) की तरफ से आई दो फॉक्सवैगन वेंटो कारों को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार भगाने लगे। घेराबंदी कर दोनों कारों को डिटेन किया गया। तलाशी में बिना नंबर की वेंटो से 3 कट्टे और HR70E8549 नंबर की कार से 5 कट्टे, कुल 8 कट्टों में 123.33 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।
Ladpura, Kota | Oct 17, 2026