उदयनगर: डॉक्टर न होने से प्रसूता को नहीं मिला उपचार, नवजात बच्ची समेत मां की मौत
उदयनगर में डॉक्टर नहीं होने से प्रसूता को नहीं मिला समय पर उपचार, नवजात बच्ची की मौत के बाद महिला ने भी तोड़ा दम उदयनगर। देवास जिले के उदयनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि ग्राम कंडया निवासी गर्भवती आरती को प्रसव के लिए उदयनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया था, जहां उसने एक बालिका को जन्म दिया।