सिरदला: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जीपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल सिरदला में भक्ति और संस्कृति का संगम
Sirdala, Nawada | Aug 16, 2025 शनिवार को जीपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाएं मीनाक्षी कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना व माखन-मिश्री का भोग अर्पण कर की। तत्पश्चात बच्चों में प्रसाद वितरण किया गया। जानकारी शनिवार को 7 बजे प्राप्त।