सिरदला: सिरदला में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
Sirdala, Nawada | Aug 12, 2025 प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को 1 बजे उपसमाहर्ता स्वतंत्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से उन बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को बुलाया गया था जिनका कार्य प्रगति 70 प्रतिशत से कम था।