सिरदला: सिरदला व परनाडाबर पुलिस ने दो स्थानों से शराब, बाइक और टोटो के साथ दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Sirdala, Nawada | Aug 14, 2025 सिरदला में शराबबंदी के बाद भी शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गुरुवार को सिरदला और परनाडाबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी गुरुवार को 7 बजे दोनों थाना से प्राप्त।