सिरदला: 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मी, पटना निगरानी टीम ने की जांच
Sirdala, Nawada | Aug 13, 2025 सिरदला अंचल कार्यालय में 25 जुलाई को हुई रिश्वत कांड की जांच के लिए बुधवार को 4:00 बजे पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम सिरदला पहुंची कांड के अनुसंधान अधिकारी राजेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किया और केस डायरी का सुपरविजन किया