सिरदला: सिरदला में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्कूली बच्चों ने बांधा शम्मा
Sirdala, Nawada | Aug 15, 2025 सिरदला प्रखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उमंग और उल्लास के साथ शुक्रवार को सुबह मनाया गया। बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के बच्चों ने प्रखंड कार्यालय प्रांगण सिरदला, थाना प्रांगण सिरदला और थाना प्रांगण परनाडाबर में अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा शम्मा बांधा कि हर जगह तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।