शाम्हो थाना परिसर में शनिवार को करीब दो बजे दिन में लगाए गए जनता दरबार में नये आए एक मामले पर सुनवाई की गई।शाम्हो सीओ नवीन कुमार द्वारा इस दौरान मामले से जुड़े दोनों पक्षों के कागजातों को गहनता पूर्वक जांच की गई। सीओ ने दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में फिर से मौजूद रहने के आदेश दिए। इस दौरान शाम्हो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार भी मौजूद थे।