शाम्हो अकहा कुरहा: अकहा गांव में एक व्यक्ति के घोड़े की चोरी, शाम्हो थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अकहा गांव के एक व्यक्ति के घोड़ा की हुई चोरी शाम्हो थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला हुआ दर्ज। इस संबंध में पीड़ित अकहा निवासी शंकर यादव ने बताया कि बुधवार गुरुवार रात गांव स्थित उनके बाथन से चोर द्वारा खूंटा से बंधे घोड़ा को खोल लिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब वे पशुओं को चारा खिलाने के लिए गए तो बथान से घोड़ा गायब था।