शाम्हो अकहा कुरहा: गंगा और क्यूल नदी के जलस्तर में वृद्धि से शाम्हो प्रखंड के मैदानी इलाकों में बाढ़ का पानी फैला
गंगा एवं क्यूल नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण शाम्हो प्रखंड क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगी है। केन्द्रीय जल आयोग से मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे हथीदह में गंगा नदी गंभीर स्थिति में बह रही है। यह 42.22 मीटर के जलस्तर पर बह रही है। और इसके जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है, जो इसके खतरे के बिंदु 41.76 मीटर से 0.46 मीटर ऊपर