शाम्हो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दो दिवसीय नाग पंचमी पर्व मंगलवार को करीब आठ बजे देर शाम तक भगत के करतब दिखाने के साथ सम्पन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर पर दूध, धान के लावे और झांप चढ़ाने के लिए लम्बी कतार देखी गई। मंदिर परिसर में भक्तों के करतव देखने और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई थी।