कोल: गांधी पार्क थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान से 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो पिस्टल और तीन तमंचा बरामद
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के दो स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताए अनुसार पकड़े गए शातिर अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल,3 तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम कैलाश,महेंद्र पाल, प्रवेश पचौरी, हिमांशु बताया है।