Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

MORE NEWS

तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर पुलिस का बड़ा अलर्ट, 

तुंगनाथ-चंद्रशिला जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक जरूर पढ़ें!!!

विश्व के सबसे ऊंचे शिवालय तृतीय केदार तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक पर मौसम कभी भी खतरनाक रूप ले सकता है।

एसएचओ ऊखीमठ ने स्वयं ट्रैक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

पुलिस की विशेष चेतावनी: ❌ खराब मौसम, भारी बारिश या घने कोहरे में आगे न बढ़ें। ⚡ दोपहर 1 बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर न जाएं, क्योंकि इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का गंभीर खतरा रहता है।
तुंगनाथ मंदिर परिसर में लगातार सुरक्षा संबंधी अनाउंसमेंट भी किए जा रहे हैं।

 देवभूमि की यात्रा केवल आस्था नहीं, जिम्मेदारी भी है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मौसम अपडेट जरूर देखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

✅ सुरक्षित रहें ✅ सतर्क रहें ✅ यात्रा का आनंद लें!!

#Tungnath #Chandrashila #RudraprayagPolice #Ukhimath #KedarnathYatra #Uttarakhand #Devbhoomi #MountainSafety #TravelAlert #TungnathTemple #ChandrashilaTrek

तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर पुलिस का बड़ा अलर्ट, तुंगनाथ-चंद्रशिला जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक जरूर पढ़ें!!! विश्व के सबसे ऊंचे शिवालय तृतीय केदार तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक पर मौसम कभी भी खतरनाक रूप ले सकता है। एसएचओ ऊखीमठ ने स्वयं ट्रैक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुलिस की विशेष चेतावनी: ❌ खराब मौसम, भारी बारिश या घने कोहरे में आगे न बढ़ें। ⚡ दोपहर 1 बजे के बाद चंद्रशिला ट्रैक पर न जाएं, क्योंकि इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का गंभीर खतरा रहता है। तुंगनाथ मंदिर परिसर में लगातार सुरक्षा संबंधी अनाउंसमेंट भी किए जा रहे हैं। देवभूमि की यात्रा केवल आस्था नहीं, जिम्मेदारी भी है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मौसम अपडेट जरूर देखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। ✅ सुरक्षित रहें ✅ सतर्क रहें ✅ यात्रा का आनंद लें!! #Tungnath #Chandrashila #RudraprayagPolice #Ukhimath #KedarnathYatra #Uttarakhand #Devbhoomi #MountainSafety #TravelAlert #TungnathTemple #ChandrashilaTrek

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 6, 2026

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में हरियाणा के एक युवक द्वारा घोड़ा-खच्चर संचालक को कड़े से सिर पर गंभीर चोट दी गई। स्थानीय लोगों ने हरियाणा के युवक को पकड़कर सिखाया सबक, फिर पुलिस के हवाले किया गया।

प्रशासन की ओर से मामले में कार्यवाही की जा रही है।

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में हरियाणा के एक युवक द्वारा घोड़ा-खच्चर संचालक को कड़े से सिर पर गंभीर चोट दी गई। स्थानीय लोगों ने हरियाणा के युवक को पकड़कर सिखाया सबक, फिर पुलिस के हवाले किया गया। प्रशासन की ओर से मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 6, 2026

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंच कर आध्यात्मिकता, संस्कृति और प्रकृति के संगम का अनुभव प्राप्त किया।  इस दौरान उन्होंने गौ पूजन, गंगा पूजन एवं पौधारोपण जैसे भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण संस्कारों में सहभागिता निभाई। और स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनिवार को अचानक फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची और आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनी से भेंट करी। इस दौरान उन्होंने हिमालय की गोद, मां गंगा तट और आध्यात्मिक वातावरण के साथ शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक जीवनधारा हैं। मां गंगा का संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। वहीं उन्होंने महाकुम्भ प्रयागराज में परमार्थ निकेतन शिविर की स्मृतियों पर पर कहा कि वे अपनी बेटी राशा के साथ वहाँ आई थीं, जहाँ उन्हें स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था ।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी और डा0 साध्वी भगवती सरस्वती के साथ विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंच कर आध्यात्मिकता, संस्कृति और प्रकृति के संगम का अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गौ पूजन, गंगा पूजन एवं पौधारोपण जैसे भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण संस्कारों में सहभागिता निभाई। और स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार को अचानक फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची और आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनी से भेंट करी। इस दौरान उन्होंने हिमालय की गोद, मां गंगा तट और आध्यात्मिक वातावरण के साथ शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक जीवनधारा हैं। मां गंगा का संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। वहीं उन्होंने महाकुम्भ प्रयागराज में परमार्थ निकेतन शिविर की स्मृतियों पर पर कहा कि वे अपनी बेटी राशा के साथ वहाँ आई थीं, जहाँ उन्हें स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था । इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी और डा0 साध्वी भगवती सरस्वती के साथ विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 6, 2026

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में पर्यटकों की हुड़दंगबाजी का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में नाराजगी!!

देवभूमि उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम एवं चोपता क्षेत्र में कुछ पर्यटकों द्वारा की जा रही हुड़दंगबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ युवक वाहनों की छतों पर चढ़कर शोर-शराबा करते और अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तुंगनाथ धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक महत्व का केंद्र है, लेकिन कुछ बाहरी पर्यटक इसे पिकनिक स्पॉट समझकर यहां की धार्मिक गरिमा, संस्कृति और परंपराओं की अनदेखी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार कर क्षेत्र की शांति एवं धार्मिक वातावरण को प्रभावित कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ युवक वाहनों की छतों पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि तुंगनाथ धाम की धार्मिक महत्ता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और देवभूमि की मर्यादा अक्षुण्ण रह सके।

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में पर्यटकों की हुड़दंगबाजी का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में नाराजगी!! देवभूमि उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम एवं चोपता क्षेत्र में कुछ पर्यटकों द्वारा की जा रही हुड़दंगबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक वाहनों की छतों पर चढ़कर शोर-शराबा करते और अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तुंगनाथ धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक महत्व का केंद्र है, लेकिन कुछ बाहरी पर्यटक इसे पिकनिक स्पॉट समझकर यहां की धार्मिक गरिमा, संस्कृति और परंपराओं की अनदेखी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार कर क्षेत्र की शांति एवं धार्मिक वातावरण को प्रभावित कर रहे हैं। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ युवक वाहनों की छतों पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि तुंगनाथ धाम की धार्मिक महत्ता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और देवभूमि की मर्यादा अक्षुण्ण रह सके।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 6, 2026