प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंच कर आध्यात्मिकता, संस्कृति और प्रकृति के संगम का अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गौ पूजन, गंगा पूजन एवं पौधारोपण जैसे भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण संस्कारों में सहभागिता निभाई। और स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शनिवार को अचानक फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची और आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनी से भेंट करी। इस दौरान उन्होंने हिमालय की गोद, मां गंगा तट और आध्यात्मिक वातावरण के साथ शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक जीवनधारा हैं। मां गंगा का संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। वहीं उन्होंने महाकुम्भ प्रयागराज में परमार्थ निकेतन शिविर की स्मृतियों पर पर कहा कि वे अपनी बेटी राशा के साथ वहाँ आई थीं, जहाँ उन्हें स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था ।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनी और डा0 साध्वी भगवती सरस्वती के साथ विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।