अंकिता भंडारी हत्याकांड पर गणेश गोदियाल का CM धामी को खुला चैलेंज! “बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ अभियान ढोंग, पहले बताएं अंकिता हत्याकांड के सबूत क्यों मिटाए?
उत्तराखंड की सियासत में फिर गरमाया अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा। बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखा पलटवार किया है।
गोदियाल ने मुख्यमंत्री धामी को सीधे निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि तथाकथित वीआईपी को बचाने के लिए अंकिता हत्याकांड से जुड़े सबूत क्यों नष्ट किए गए? उस रिजॉर्ट के कमरे को तोड़ने के आदेश क्यों दिए गए, जिसमें अंकिता रहती थी?
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है, इसके बावजूद लोकतंत्र बचाने की पदयात्रा निकालना जनता को गुमराह करने जैसा है।
सीएम धामी के राहुल गांधी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर दिए गए बयान पर भी गोदियाल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिन मुद्दों को उठाया है, उन पर सत्ता पक्ष को जवाब देना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पर भी हमला
गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के बीजेपी के राजनीतिक मंचों पर शामिल होने और पार्टी के पक्ष में नारे लगाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व लोकतंत्र की रक्षा करना है, न कि किसी राजनीतिक दल के मंच से उसका प्रचार करना।
गोदियाल ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े सवालों का जवाब दीजिए। मुख्यमंत्री का पद धारण कर कब तक इन आरोपों से बचेंगे?
गोदियाल का सीधा सवाल—लोकतंत्र बचाने की बात करने वाली बीजेपी पहले अंकिता को न्याय दिलाने और हत्याकांड से जुड़े अनुत्तरित सवालों का जवाब देने का साहस दिखाए!
अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन सवालों का सीधा जवाब देंगे?
#AnkitaBhandari #GaneshGodiyal #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolitics #JusticeForAnkita #Congress #BJP #उत्तराखंड