बक्सर: बक्सर में नदांव की 18 KM सड़क बनी राजनीति का केंद्र, कीचड़ में फंसी एंबुलेंस को पिकअप से निकाला, वीडियो वायरल
Buxar, Buxar | Aug 20, 2026 बक्सर की जासो-नदांव सड़क की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस जासो और नदांव के बीच कीचड़ में फंस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने धक्का देकर निकालने की कोशिश की, असफल रहने पर पिकअप से बांधकर काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस बाहर निकाली गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।