गुमला: फल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म
Gumla, Gumla | Aug 8, 2026 शहर के पालकोट रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने फल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण नगर निवासी 19 वर्षीय राजेश बैठा के रूप में हुई है।फल दुकानदार ने चोरी की घटना को लेकर गुमला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।