*चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई*
*तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के साइलेंसर खुलवाकर रोड रोलर से किए नष्ट*
#चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर 2026। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाकर उन्हें रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सके।
मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देती है। ऐसे साइलेंसर का उपयोग सार्वजनिक शांति एवं आमजन