*'शक्ति सुरक्षा अभियान' के तहत डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी, मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर 2026। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ एवं थाना चंदेरिया क्षेत्र में विभिन्न गरबा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में कल एवं गुरूवार शाम को चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन के दौरान विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखते हुए मनचलों के विरुद्ध तथा अभद्र टिप्पणियां करने एवं स्टंट करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
*थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़*
निगरानी एवं गश्त के पॉइंट: थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में जय अम्बे गरबा महोत्सव, त्रिपोल�