'शक्ति सुरक्षा अभियान' के तहत डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी, मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा डिकॉय ऑपरेशन लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ एवं थाना चंदेरिया क्षेत्र में विभिन्न गरबा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में कल एवं गुरूवार शाम को चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन के दौरान विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखते हुए मनचलों के विरुद्ध तथा अभद्र टिप्पणियां करने एवं स्टंट करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण:
भारत बाग के बाहर कार्रवाई:
भारत बाग के बाहर बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करते हुए तथा लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए पाए गए। कालिका यूनिट द्वारा दो युवकों को डिटेन किया गया।
श्रीनाथ गार्डन गरबा स्थल पर कार्रवाई:
मेवाड़ महोत्सव समिति, श्रीनाथ गार्डन, सेतु मार्ग पर डिकॉय ऑपरेशन के दौरान पांच युवकों को डिटेन किया गया
जिला पुलिस अधीक्षक ने धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। गरबा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, अशोभनीय टिप्पणियां करने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।