भोरे: छोटकी सिसई भटवालिया के दो शराब तस्करों को पुलिस ने शराब के साथ किया गिरफ्तार, बंशी बतरहा के पास पुलिस ने की कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के छोटकी सिसई भटवलिया के दो शराब तस्करों को बाइक व 12 पेटी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहा के समीप की गई। जानकारी के मुताबिक श्रीपुर थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस क्रम में एक बाइक पर बोरे में शराब लादकर दोनों तस्कर जा रहे थे। पुलिस ने जब रोक कर तलाशी ली तो बोरे में शराब मिला।