भोरे: BPS कॉलेज भोरे में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश
भोरे प्रखंड स्थित बीपीएस कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का शुक्रवार को डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान से एक दिन पूर्व निरीक्षण के क्रम में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं मतदान कराने के लिए कर्मी ईवीएम लेकर बुथो के लिए रवाना हो गए। दोनों पदाधिकारी ने बताया कि सुबह 4 से शाम 7 बजे यूपी की सीमा सील रहेगी।