भोरे: लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु भिंगारी व पगरा चेक पोस्ट का DM व SP ने किया निरीक्षण
भोरे थाना अंतर्गत भिंगारी और पगारा चेक पोस्ट का शुक्रवार को DM,SP ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दिन पूरी सतर्कता और चौकन्ना होकर निगरानी रखनी है, ताकि किसी प्रकार विधि व्यवस्था उत्पन्न ना हो। बता दें कि 25 मई की सुबह 7:00 से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके 1दिन पूर्व जायजा लिया गया।