भोरे: भोरे में सोमवार को 4 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का होगा कार्य, बोले जेई
भोरे प्रखंड में सोमवार को सुबह 11:00 से अपराह्न 3:00 तक लखराव स्थित पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर 4 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि 11:00 से पहले अपने जरूरी कामों को निपट ले ताकि असुविधाओं का सामना ना करना पड़े। इसकी जानकारी विद्युत विभाग के जेई ने दी।