भोरे: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान को लेकर भोरे से सटी यूपी की सीमाएं दिनभर रही सील, पुलिस की रही मुस्तैदी
लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण में मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय दिखा। जिले में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए मतदाता बुथो पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इधर पूरे दिन जिले में प्रवेश करने वाले यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया था।भोरे के भिंगरी, पगारा सहित कई जगहो की सीमाओं को सील कर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई थी।