राशमि: राशमी थाना क्षेत्र में छात्रा का पीछा करने पर ग्रामीणों ने आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
थाना क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने विधी से संघर्षरत एक किशोर को डिटेन किया है।क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को पिछले लगभग दो माह से एक युवक स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहा था। आरोप है कि दोस्ती से इनक