ऊंचाहार: सुरसना गाँव के ट्रक चालक ने मालिक पर मजदूरी का रुपया न देने का आरोप लगाया, पुलिस से की गुहार
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के सुरसना गांव निवासी हरिकेश यादव ट्रक चालक है।उसने बताया कि ट्रक चलाने के एवज में उसे मालिक से 48 हजार 300 रुपये मिलने है।जब उसने मालिक से मजदूरी के रुपये मांगे तो आरोप है कि, देने से मना कर दिया और पीआरवी को सूचना देकर थाने भिजवा दिया गया।पीड़ित ने शनिवार को जगतपुर थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है।