विभिन्न मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन पिछले दो महीने से लगातार जारी है।इस दौरान जिला मुख्यालय व लखनऊ में भी प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों को लेकर न सरकार गम्भीर है और न ही सिस्टम।जिसके चलते प्रदर्शन दिन ब दिन उग्र होता जा रहा है।शनिवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा की अगुवाई में आशाओं ने प्रदर्शन किया।