ऊंचाहार: जमालपुर माफी गाँव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, किया गया जिला अस्पताल रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर माफी गाँव के पास शुक्रवार की शाम, बाइक सवार युवक धर्मेंद्र निवासी निरंजनपुर मजरे खुर्रमपुर की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, घटना में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया।जानकारी मिलने पर सवैया राजे ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि शेखर वर्मा ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।जिला अस्पताल रेफर किया।