ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दबोचा
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।जगतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवेश कुमार उर्फ चिरई निवासी रामलीला मैदान थाना जगतपुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार की दोपहर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।बीते दिनों मुकदमा दर्ज किया गया था।