ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हटवा गाँव निवासी संविदा लाइनमैन सूरजभान पिछले शनिवार को करंट की चपेट में आकर झुलस गया था।गुरुवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।शनिवार की दोपहर क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय मृतक के घर पहुंचे।जहां उन्होंने पिता रामफेर, पत्नी सावित्री समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया।