मुरैना नगर: जौरा नवोदय विद्यालय का 10वीं का छात्र ग्वालियर में मिला, कोतवाली थाना पुलिस कर रही जांच
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर स्थित बस स्टैंड से जौरा नवोदय विद्यालय के कक्षा 10वीं का छात्र दो दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों कि शिकायत पर से पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन परिजनों को लापता छात्र बीती देर शाम ग्वालियर स्टेशन मिल गया।छात्र ने बताया उसे कोई बाबा ले गया था जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।