मुरैना नगर: जिला अस्पताल में गलत दवा नहीं बनाने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, चार पर FIR दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी ने आज शाम बताया कि बीती देर रात जिला अस्पताल कि इमरजेंसी वार्ड में डियूटी पर तैनात डॉक्टर से चार शराबी युवकों ने जबरदस्ती गलत मेडिकल बनाने को कहा।डॉक्टर द्वारा मना करने पर युवकों ने डॉक्टर से धक्का मुक्की कर जान से मारने कि धमकी दी।डॉक्टर कि शिकायत पर से कोतवाली पुलिस ने चारो युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।