गुना नगर: गुना के नए एसपी अंकित सोनी ने हनुमान टेकरी धाम पर पूजन कर आशीर्वाद लिया, संभाला जिले का पदभार
गुना के नए एसपी अंकित सोनी 23 अप्रैल शाम के समय गुना पहुंचे। सबसे पहले हनुमान टेकरी धाम पर पूजन कर आशीर्वाद लिया। एसपी ऑफिस में पूर्व सपा एसके सिन्हा ने पदभार सौंपा, नवागत एसपी ने पदभार संभाला। पुलिस अधिकारियों ने नए एसपी का स्वागत किया। एसपी अंकित सोनी ने लूट डकैती अवैध गतिविधियां जुआ सट्टा अपराध नियंत्रण समस्याओं का समाधान आदि अपनी प्राथमिकता बताई।