गुना नगर: जिला पंचायत विश्राम गृह में युवा संगम कार्यक्रम के तहत लगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 153 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन
गुना जिला पंचायत विश्राम गृह में 23 अप्रैल को युवा संगम कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय रोजगार और रोजगार मेला लगा। जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने कहा, विभिन्न विभागों की योजनाओं के 323 हितग्राहियों को 4 करोड़ 20 लाख रुपए का हितलाभ वितरण किया गया। निजी क्षेत्र की शामिल 10 कंपनियों ने 153 युवाओं का चयन किया। गुना कलेक्टर सहित जन प्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए।