गुना नगर: मध्य प्रदेश केश शिल्पी संघ ने तीन दिवसीय संत सेन जी महाराज की जयंती का समारोह किया शुरू, नेहरू पार्क की सफाई
गुना में मध्य प्रदेश केश शिल्पी संघ ने सेन समाज के तत्वाधान में आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज के 3 दिवसीय जयंती समारोह का 23 अप्रैल को शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष भोगीराम सेन कहा, 23 अप्रैल दोपहर को नेहरू पार्क में साफ सफाई की। 24 अप्रैल को शास्त्री पार्क से चल समारोह निकलेंगे। 25 अप्रैल को सेन जी महाराज जयंती पर सेन तिराहा गुना पर कई कार्यक्रम होंगे।