गुना नगर: उमरी रोड पर निजी गोदाम में कम तुलाई को लेकर किसानों ने लगाया जाम, अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे
गुना में नानाखेड़ी के उमरी रोड पर विपुल वेयरहाउस पर तोल कम बताने पर 23 अप्रैल की दोपहर को किसानों ने हंगामा कर दिया। उमरी रोड पर किसानों ने जाम लगा दिया। सूचना पर CSP, ग्रामीण तहसीलदार, कैंट और कोतवाली थाने का फोर्स, नानाखेड़ी मंडी सचिव पहुंचे। धर्म कांटे पर दो से तीन कुंटल तोल में अनाज काम बताने पर धर्म कांटे को सील कर जांच और कार्यवाही का आश्वासन दिया।