गुना नगर: पहलगाम आतंकी हमले में मरने वालों को शास्त्री पार्क पर एआईडीएसओ ने दी श्रद्धांजलि
गुना शास्त्री पार्क पर 23 अप्रैल की शाम को छात्र संगठन एआईडीएसओ ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले में दिवंगत दो दर्जन से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धांजलि दी। संगठन के लोगों ने कहा, घटना ने पूरे देश के लोगों को झक-जोर दिया है। भारत सरकार कड़े कदम उठाए। आतंकियों को उदाहरण मूलक सजा देने की भारत सरकार से मांग की।