गुना नगर: पीजी कॉलेज रोड पर ABVP ने फूंका पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला, की ठोस कार्रवाई की मांग
कश्मीर के पहलगांव में 22 अप्रैल को आतंकियों की कायराना हरकत और कई लोगों की जान जाने से देश भर में नाराजगी है। 23 अप्रैल को गुना में पीजी कॉलेज रोड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। धर्म पूछ कर गोली मारने वाले आतंकियों, उनके हुकमुरानो, आतंकियों के मददगारों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की भारत सरकार से मांग की।