राजस्व विभाग के निर्देशानुसार अंचल कार्यालय बगहा एक में नगर परिषद बगहा हेतु परिमार्जन व वंशावली के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी राजस्व अधिकारी बगहा एक ललितेश्वर शर्मा के नेतृत्व में संपन्न शिविर में नगर परिषद बगहा के दर्जनों की संख्या में आवेदनकर्ता मौजूद रहे।