बगहा: बगहा में कस्टम कर्मियों के द्वारा अस्थायी दुकान लगवाने के लिए की जा रही अवैध वसूली मामले की जांच शुरू
कस्टम कर्मियों के द्वारा अस्थायी दुकान लगवाने के लिए की जा रही अवैध वसूली मामले की जांच कस्टम अधीक्षक ने वाल्मीकिनगर पुहंचकर अपने स्तर से जांच को शुरु कर दी है। वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल में लगने वाले मदार मेला को लेकर गंडक बराज के समीप भारतीय क्षेत्र में लगने वाली अस्थाई दुकानों से अवैध उगाही का वीडियो वायरल हुआ था