भीलवाड़ा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ी एकता की मिसाल! 🇮🇳
सफायर इंटरनेशनल स्कूल, पुर में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी-2026' में 250 विद्यार्थियों ने 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
मैराथन का शुभारंभ पुर थाना एसएचओ कन्हैया लाल एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बालक वर्ग में तनिष्क मेहरा प्रथम, मोहम्मद आतिफ घोसी द्वितीय और मोहम्मद रजा खान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में सृष्टि पाराशर प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय और कांची तोमर तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन पर विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#Bhilwara #RunForUnity2026 #NationalUnityDay #SapphireInternationalSchool #RajasthanNews HarPalBharat