बिलासपुर सदर: शहर के रौड़ा सेक्टर में एक मकान से ₹1 लाख नगदी और ₹5 लाख के गहने चुरा ले गए चोर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
शहर के रौड़ा सेक्टर में एक मकान से अज्ञात चोर ₹1 लाख की नगद राशि और करीब ₹5 लाख के गहने चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शहर के रौड़ा सैक्टर निवासी बिजेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।