बिलासपुर सदर: जिले में 2433 परीक्षार्थियों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा, बनाए गए थे 12 परीक्षा केंद्र
जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए जिला बिलासपुर के परीक्षार्थियों में खासा जोश देखा गया. जिला बिलासपुर में 2433 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी. इसके अलावा 345 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेना उचित नहीं समझा. जिला बिलासपुर में उपस्थित विद्यार्थियों की प्रतिशतता 87.30 फीसदी रही.