बिलासपुर सदर: हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव ने कहा- अगर मांगों को नहीं माना तो संघर्ष जारी रहेगा
हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश भर में चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष की राह पर है लेकिन सरकार तुरंत राहत नहीं दे रही है। हालांकि आगामी फरवरी में मुख्यमंत्री ने संघ को मिलने का समय दिया है और संघ आशावान है।