बिलासपुर सदर: महिला थाना बिलासपुर में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला कराया दर्ज
महिला थाना बिलासपुर में एक विवाहिता की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। अंजना कुमारी निवासी हीरापुर तहसील झडूंता जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पति व सास द्वारा उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।